गाजीपुर में गन्ना पेराई करने वाली मशीन ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया।सादात थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में रविवार को 36 वर्षीय युवक की गन्ना पेराई मशीन में शॉल फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पूरे गांव में कोहराम मच गया।दरअसल, शिकारपुर गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय राम मूरत यादव रोज़ की तरह घर से निकले थे।