ग्वालियर में 17 साल के छात्र ने लगाई फांसी:देर रात तक मोबाइल चला रहा था, अगले दिन दोपहर तक नहीं निकला तो परिजनों ने किया चेक ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर की है। जब छात्र दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। कमरे का दरवाजा खोलने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।