ठेठाईटांगर प्रखंड के मेरोमडेगा पंचायत अंतर्गत बरटोली रोड पर निर्माणाधीन पुलिया की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे मुखिया लक्ष्मी देवी व पंचायत समिति सदस्य रजनी बागे ने निरीक्षण किया। ढलाई में मिट्टी सना बालू उपयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्य रोकने की मांग की गई।