मुरैना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी की शिकायत पर घायल पति बना आरोपी, 8 दिन बाद FIR दर्ज होने से पुलिस पर उठे सवाल
मुरैना शहर में 12 मार्च को हुए हमले के मामले में 8 दिन बाद नया मोड़ आ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने अब घायल सचिन राठौर की पत्नी चांदनी की शिकायत पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है।चांदनी ने चाकू से हमला और भाई की मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि घटना के दिन उसने न अस्पताल में मौजूदगी दी और न शिकायत की। देरी से दर्ज FIR पर सवाल उठ रहे हैं।