पडरौना: सिधुआँ बाजार में खेल रही मासूम को सांप ने काटा, इलाज के बाद अब मासूम खतरे से बाहर
पड़रौना सिधुआँ बाजार मेंमंगलवार को सिधवा बाजार निवासी अनिल महतो की 8 वर्षीय पुत्री सलोनी, घर के पास खेल रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देरी किए झाड़-फूंक में समय गँवाए बिना उसे तत्काल आनंद भवन स्थित कुशीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई सलोनी की तबीयत में सुधार देखा गया।