गुना नगर: एबी रोड पर रिलायंस पंप के पास गुमटी में घुसा ई-रिक्शा, दुकानदार बाल-बाल बचा, हुआ समझौता, वायरल वीडियो आया सामने
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी इलाके के एबी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 5 जनवरी को एक ई रिक्शा गुमटी में अनियंत्रित होकर घुस गया। गुमटी और ई-रिक्शा दोनों में काफी नुकसान हुआ है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुमटी मालिक बाल बाल बचा। लोगों के समझाने पर ई-रिक्शा चालक और दुकानदार में सहमति से समझौता हुआ। ई-रिक्शा में लोडिंग सामान भरा था।