नरहरपुर: नरहरपुर प्रखंड में बजरंग दल ने मनाया 60वॉ स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने नरहरपुर प्रखंड में 60वॉ स्थापना दिवस मनाया।स्थापना दिवस के दौरान प्रवक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के उपलब्धियों को गिनाते हुए उद्देश्य को लोगो तक पहुँचाने का प्रयाश किया।कार्यक्रम के दौरान मटका फोड़,कुर्सी दौड़ समेत अन्य खेल कूद का आयोजन किया गया। जहाँ पर बड़ी संख्या में युवक युवतियां व बुजुर्ग शामिल हुए।