सासाराम: सासाराम में शराब मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sasaram, Rohtas | Oct 19, 2024 मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा सासाराम में शनिवार करीब 12 बजे शराब मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। लोकगीत के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शराब का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।