जमुई: सिकंदरा के महादेव सिमरिया में हथियारबंद लुटेरों ने 60 लाख की लूटपाट की, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Dec 15, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया मे रविवार की 12 बजे हथियारबंद लुटेरों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोलकर लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। लुटेरों ने व्यवसायी और उसके परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था।यह घटना महादेव सिमरिया बाजार स्थित शकुनतला लज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में रात 12 बजे हुई है।