पंडरिया: डोमनपुर खार में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 06 जुआरियों को पंडरिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
07 फरवरी को पंडरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमनपुर खार में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर के जुआ खेलने वाले 06 जुआरियों को पंडरिया थाना पुलिस की टीम में 1000रुपए नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में रामेश्वर पटेल, महंगू दास,लक्ष्मीनारायण कोसले, रूसेन माथुर,हेमकुमार और बड़कू शामिल है।