नारनौल: वेतन नहीं आने पर एचकेआरएन कर्मचारियों ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में सांकेतिक धरना दिया
नारनौल में एचकेआरएन कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर आज मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों के 2 घंटे हड़ताल पर जाने से काम भी प्रभावित हुआ। जिला अध्यक्ष विक्रम जांगिड ने बताया कि जिले में एचकेआरएन 70 कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू हुआ है जबकि 334 कर्मचारियों का अब तक नहीं किया गया है।