लोहरदगा: सदर अस्पताल में पार्किंग की अव्यवस्था से मरीज़ परेशान, एंबुलेंस फंसी
लोहरदगा सदर अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अस्पताल परिसर का जायजा लेने पर स्पष्ट हुआ कि लोग निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा करने के बजाय जहां-तहां वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिसके कारण इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर जाम और आवाजाही की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।