जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव ऊसवा में आपसी लड़ाई झगड़ा करने 1 अभियुक्त एवं गांव फरौली में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांतिभंग मे चालान करते हुए पुलिस ने उपजिलाधिकारी न्यायालय मे पेश किया है।