पोलायकलां: मंत्री परमार ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- उनके रहते कांग्रेस का भला नहीं, भोपाल से राघोगढ़ तक हारे चुनाव
पोलाई कला। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस पर निशाना साधा। रविवार दोपहर 2 बजे मीडिया से चर्चा की कहा कि जब तक दिग्विजय सिंह कांग्रेस में हैं, तब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला। बयानबाजी करते हैं, ताकि उनका नाम अखबारों में छपता रहे।