जोधपुर ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण व पुलिस थाना आसोप की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पालड़ी राणावता क्षेत्र से आरोपी श्यामलाल पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी हिगोली, पुलिस थाना भोपालगढ़ को 21.02 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी को हिरासत में लिया गया।