सरैया सुगर मिल के श्रमिक नेता जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को श्रमिको ने सरदारनगर में बैठक किया और बकाए के भुगतान को लेकर चर्चा की। श्रमिको ने नारा लगाते हुए श्रमिको के एकजुटता का आवाज बुलंद किया। श्रमिको का कहना था कि मार्च 2012 से ही सरैया चीनी मिल बंद है। उनके बकाए को अभी तक मिल प्रबंधतंत्र ने भुगतान नही किया। श्रमिकों के वेतन, पीएफ नहीं मिला।