राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे पत्थलगांव की सड़कों पर देशभक्ति और जोश का अनोखा संगम देखने को मिला। रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस विभाग के जवानों ने स्कूली छात्रों के साथ मिलकर मैराथन दौड़ आयोजित की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समरसता का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पत्थलगांव एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।