रायसिंहनगर: रायसिंहनगर क्षेत्र में तेज तूफान का कहर, 7 TK में बारिश के दौरान पेड़ गिरे और विद्युत पोल टूटे
रायसिंहनगर क्षेत्र में तेज तूफान का कहर देखने को मिला है। शनिवार शाम 5:00 के करीब अचानक मौसम परिवर्तन हुआ इसके पश्चात तेज धूल भरी आंधी चलने लगी इसके कुछ देर बाद बारिश का दौर भी देखने को मिला इस दौरान क्षेत्र में कई विद्युत पोल टूट गए गांव 7TK में तूफान के कारण कई विरत पल टूटे इसी के साथ ही कई पेड़ टूट कर सड़कों पर बिछ गए