प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बजट पूर्व गोष्ठी का आयोजन किया गया। बजट पूर्व गोष्ठी में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मौजूद रहे। इसके साथ ही कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजूल हसन मौजूद रहे। बजट पूर्व गोष्ठी में विभागीय अधिकारियों के साथ अर्थ शास्त्रियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए है।