पन्ना: अजयगढ़ बाईपास में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 7 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया गया जब्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
Panna, Panna | Feb 4, 2024 पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे 7 ट्रैक्टर ट्रॉली को अजयगढ़ बाईपास से जब्त किया गया है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर सिविल लाइन चौकी में रखवा दिया है।