पन्ना: जिले के 2 शातिर अपराधी अल्ताफ खान एवं जयकरण कोरी को एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने जिला बदर घोषित किया
Panna, Panna | Feb 3, 2024 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हरजिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर ग्राम एवं थाना सुनवानी निवासी अल्ताफ खान एवं ग्राम खरौनी थाना अजयगढ़ निवासी जयकरण कोरी को 3 माह की अवधि के लिए जिला बदर घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत अपराधी अल्ताफ और जयकरण के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है।