सहजनवा: बेलीपार में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रकों पर हमला, क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कार्य में बाधा, कई लोगों पर केस दर्ज
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रकों पर हमला किया गया। इस दौरान ड्राइवरों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित कई नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामगढ़ताल निवासी आकाश सिंह ने बेलीपार थाने में तहरीर दी है।