देसरी में दो बाइक के टक्कर में सोमवार को शाम लगभग 6:00 बजे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है। मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के गरही कमालपुर निवासी राज नारायण पासवान बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।