गुनौर: मढेश्वर से सिद्घनाथ जाने वाली कांवड यात्रियों का नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखान सिंह ने किया स्वागत
Gunnor, Panna | Aug 12, 2024 सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को सत्य सनातन कावड़ यात्रा संघ, बम बम कांवड़ यात्रा मढेश्वर धाम से कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में श्रद्धालु बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के पहले झुमटा गांव मे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, गुनौर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखान सिंह के नेतृत्व में कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।