गुनौर: पन्ना जिले सहित प्रदेश में 15 अगस्त से बदलेगी स्टांप एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने दी जानकारी
Gunnor, Panna | Aug 11, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि महानिरीक्षक एवं पंजीयन मुद्रांक भोपाल के निर्देशानुसार 15 अगस्त से संपूर्ण प्रदेश में नई प्रणाली संपदा 2.0 का उपयोग किया जाना है। स्टांप एवं रजिस्ट्री की नई प्रक्रिया प्रणाली संपदा 2.0 के बारे में अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।