पूर्वोत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों का रूट और समय सारणी परिवर्तित किया है।गाजीपुर सिटी और अंकुसपुर स्टेशन के बीच समपार संख्या–19C पर गर्डर लॉन्चिंग का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस काम को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए शुक्रवार को रेलवे ने छपरा–औंड़िहार रेलखंड पर ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक का सीधा असर कुल 5 प्रमुख ट्रेनों रुट और समय परिवर्तन है।