बुधवार को रात्रि 11:00 बजे मिल रही जानकारी में ज्ञात हो रहा है कि भेरूंडा तहसील के ग्राम छिदगांव बजरंग कुटी के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को भैरवनाथ सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है फिलहाल दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।