प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी के तत्वावधान में आज घड़ी चौक में सड़क दुर्घटना में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एएसपी मणि शंकर चंद्रा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में दिव्य गीत से हुआ।