जिला वालीबाल संघ चूरू द्वारा राजस्थान वालीबाल संघ द्वारा, आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बालक एवं बालिका दल सादुलपुर से शनिवार को रवाना किया गया। नरेश सांगवान ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कटारिया ने सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों टीमों को शुभकामनाएं देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु डीडवाना कुचामन के लिए रवाना किया।