चूरू: वन विहार कॉलोनी में एजेंसी में कार्यरत युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में चल रहा इलाज
Churu, Churu | Dec 23, 2025 चूरू शहर की वन विहार कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट एजेंसी में कार्यरत युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह साथी कर्मचारियों ने उसे राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों और अस्पताल चौकी को दी।