सुपौल में रेल सुविधाओं को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा सुपौल: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल मंत्री के नाम पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।