श्री राधे कृष्ण दिव्यांग समाज सेवा समिति के तत्वावधान में तोकलपुर चुंगी बदरिया क्षेत्र में शीतकालीन कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एटा लोक सभा सांसद देवेश शाक्य ने गरीब एवं जरूरतमंद दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम यादव, प्रदेश सचिव प्रवेंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।