कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA), कानपुर के कैलाश भवन सभागार में 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को दो दिवसीय 12वीं अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।