कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर डाइवर्जन लागू, इस ओर वाहन नहीं जा पाएंगे
मंधना स्थित रामा यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रियों के लेकर कमिश्नेट की यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी यातायात ने निर्देश जारी किया कि रविवार को डायवर्जन प्रात 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान वहां से जाने वाले लोग अन्य रास्तों से गंतव्य को जाएं।