पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दही मोहनलालगंज रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। ये सभी दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे। रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पान कुंवर खेड़ा निवासी सहदेव (28) अपने भाई धर्मराज (30) और बहन लवली (38) के साथ कार से यात्रा कर रहे थे।