रुद्रपुर के फूलसुंगा में अज्ञात कारणों के चलते किराने की दुकान में आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया है और आग लगने के कारणों की जांच की शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 7:15 बजे फायर की टीम को आग लगने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची, वहीं दुकान स्वामी ने फायर की टीम पर देर से पहुंचने का भी आरोप लगाया है।