भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक भोपाल की नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के पास किराए से रहता था। वह मूल रूप से ललरिया थाना बैरसिया का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था।