बाराचट्टी: सुलेबटा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर सुलेबटा में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा शुक्रवार को 3:00 बजे दिन में निकला गया, शोभा यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा एरिया भक्ति का माहौल में रहा। यह यात्रा तकरीबन कई किलोमीटर तक रहा, शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन भी काफी अलर्ट मूड मे है ।