लोहरदगा: लोहरदगा डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी से भेजे जा रहे भ्रामक संदेश, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की
लोहरदगा जिला के डीसी डॉ कुमार ताराचंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर असामाजिक तत्वों द्वारा एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फेक आईडी के माध्यम से डीसी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे डीसी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलेवासियों को सतर्क और सजग रहने की अपील की।