भभुआ: ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर थाना में दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Jul 1, 2025 सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर भभुआ ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना में आवेदन दिया है।आज मंगलवार को 1 बजे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिला है कि सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है और उसमें से एक को चिन्हित भी कर लिया गया है। इस मामले को लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।