मंझनपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त, सोशल मीडिया से मिली पहचान, हिसामबाद की निकली मृतका
सैनी क्षेत्र अंतर्गत चौकी सिराथू के ग्राम परसीपुर में रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। महिला के दाहिने हाथ की बाजू पर अंग्रेजी में ‘चिन्तामान’ नाम गोदा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया था।