मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में मंगलवार की शाम करीब 4: 32 बजे सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।अध्यक्षता करते हुए बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने सदस्यों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया। वहीं,पूजा के दौरान अशांति व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।