झांसी: झांसी में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 130 लीटर अवैध शराब की जब्त, दो लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 झांसी में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को सिमरावारी पहाड़ियां, खजराहा बुजुर्ग और डेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दी गई दबिश में 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक अजय कुमार की टीम ने इस मामले में 02 अभियोग दर्ज किए हैं।