झांसी: झांसी रेल मंडल से 46 रेल कर्मियों की विदाई, 14 करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान, डीआरएम ने दी शुभकामनाएं
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल में बुधवार को 46 रेल कर्मचारी अपनी लंबी और गौरवशाली सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए। मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने विदाई समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को कुल 14.07 करोड़ रुपये का समापन भुगतान, सेवा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह के रूप में स्वर्ण जड़ित मेडल प्रदान किए।