जिले के रक्सौल विधानसभा अन्तर्गत 73.88 फीसदी वोट प्रतिशत रहा। वोट शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पूरे विधानसभा में लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार शाम करीब 07:33 बजे मिली।