अनूपपुर: अनूपपुर के दो छात्र ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के अंतर्गत नागालैंड भ्रमण पर
जिले के दो विद्यार्थियों अनुराधा गुप्ता और पन्नालाल चौधरी का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने दोनों को बधाई देते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। यह भ्रमण 2 से 6 अप्रैल 2026 तक होगा, जिसमें विद्यार्थी नागालैंड की संस्कृति, परंपराओं और शैक्षणिक गतिविधियों का अनुभव करेंगे।