सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध दुकानें निर्मित करने पर दुकानों को किया सील
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2024 नगर निगम, वाराणसी द्वारा अस्सी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण करा रहे दुकानों पर तालाबन्दी करते हुये सील किया गया। राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी अनिल यादव को सूचना प्राप्त हुई कि अस्सी क्षेत्र में नगर निगम की सरकारी भूमि पर किसी व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर अवैध रूप से तीन दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।