गोंडा: अंकित तिवारी के हत्यारे को पकड़ नहीं सकी गोण्डा पुलिस, राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Gonda, Gonda | Feb 9, 2024 25 जनवरी को हुए नर्सिंग सहायक अंकित तिवारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज, राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा- अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो छात्र पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे।