बहराइच: इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में शुक्रवार को मनाया जायेगा ‘‘मतदाता जागृति महोत्सव’’ जिलाधिकारी ने दी जानकारी
इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में शुक्रवार को ‘‘मतदाता जागृति महोत्सव’’ मनाया जायेगा। मतदान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अभिनव पहल पर महोत्सव में ट्रांसजेण्डर समूह तथा थारू जनजाति की बालिकाओं के समूह द्वारा मटका दौड़ मुख्य आकर्षण रहेगा।