मांगरौल: महल पुर पंचायत मुख्यालय पर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई लोगों की विभिन्न समस्याओं का किया निराकरण
Mangrol, Baran | Sep 6, 2024 मांगरोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महलपुर में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जनता की समस्या को सुना और जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए, जनसुनवाई में सबसे अधिक प्रकरण मुआवजा राशि प्राप्ति के लिए आए।